पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • गंदे पानी का मुद्दा विधानसभा में उठाउंगा: खैहरा

गंदे पानी का मुद्दा विधानसभा में उठाउंगा: खैहरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने लंबी नजदीकी सरहिंद फीडर व राजस्थान नहर में आते गंदे पानी के सैंपल लिए। नहर किनारे आम आदमी पार्टी के धरने को संबोधित करते खैहरा ने कहा पंजाब में औद्योगिक कचरा व शहरी गंदगी के निपटारे के लिए सरकार सही पैमाने पर ट्रीटमेंट प्लाट नहीं लगा सकी, जिसके कारण दूषित नहरी पानी के कारण लोगों में जिगर, गुर्दे, काला पीलिया व दिल के रोग बड़े स्तर पर फैल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले दस वर्ष अकाली सरकार व अब कांग्रेस सरकार नालों से नहरों में पड़ते औद्योगिक कचरे के प्रबंधन को लेकर ठोस कदम नहीं उठा रही। आप नेता ने कहा कि लंबी के खेतों व घर-घर पहुंचने वाले दूषित पानी का मामला उठाने का फर्ज प्रकाश सिंह बादल का बनता था। उन्होंने नहरों में से पानी के सैंपलों के बारे कहा कि लेबोरेटरी में जांच करवाकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल व विधान सभा में मामला उठाएंगे। खेहरा ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने हरदेव लाडी के कागज भरते समय पहुंचकर माफिया को अपनी शह को सरेआम कर दिया। सुखपाल सिंह खेहरा ने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि अमरिंदर सिंह के राजशाही स्वभाव के कारण कांग्रेस सरकार पांच वर्ष नहीं पूरे करेगी। 6 माह में कांग्रेस विधायकों की बगावत राहुल गांधी के दरबार में पहुंच जाएगी। उन्होंने तीन सीनियर कांग्रेसी विधायकों द्वारा विधानसभा कमेटियों से इस्तीफे को सरकार के पतन का प्राथमिक पड़ाव बताया। उन्होंने कैप्टन पर तंज कसते कहा कि 2002 वाली सरकार दौरान अमरिंदर सिंह गैरतमंद नेता थे, परंतु अब वह पाकिस्तान के गुलाम बन गए हैं। खेहरा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को बरी करने संबंधी अदालती फैसले का स्वागत किया व कहा कि अमरिंदर सिंह ने तो सिद्धू को फंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, परंतु अदालत ने सही फैसला दे दिया।

उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों को जायज करार दिया। इस दौरान खेहरा गांव बादल में मनप्रीत सिंह बादल के दरवाजे में आंगनबाड़ी मुलाजिमों की भूख हड़ताल में पहुंचे व उनकी मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर मौड़ से विधायक जगदेव सिंह कमालू, बलदेव सिंह आजाद, जिलाध्यक्ष जगदीप सिंह संधू, नरेन्द्र सिंह नाटी, ब्लॉक अध्यक्ष जसविंदर सिंह, गुरमीत सिंह पन्नीवाला, इन्द्रजीत सिंह डबवाली ने धरने को संबोधित किया।(मिंटू गुरूसरिया/जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...