पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशा तस्करी के आरोप में 7 पर मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबी/मलोट|थाना लंबी पुलिस ने नशा तस्करी के दो विभिन्न मामलों में 7 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में थाना लंबी पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर एक व्यक्ति से 4 बोतल अवैध शराब व 20 लीटर लाहन पकड़ी है, मगर कथित आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिसकी पहचान दलबीर सिंह पुत्र जगीर सिंह वासी मिड्डूखेड़ा के रूप में हुई। दूसरे मामले में थाना कबरवाला के एसएचओ कुलदीप चंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्यामखेड़ा के कुछ व्यक्ति नशीले इंजेक्शन, अफीम पोस्त की तस्करी करते हैं। इसके बाद पुलिस रेड कर एक जाली नंबर की गाड़ी की तलाशी लेने पर उससे 5 ग्राम हेरोइन व ढाई लाख रुपए की करंसी बरामद की। आरोपियों की पहचान मनप्रीत कौर प|ी गुरबचन सिंह, रशपाल सिंह उर्फ पाली, शिंदपाल सिंह उर्फ शिंदू पुत्र अजीत सिंह, सत्ती पुत्र अजीत सिंह, चैना पुत्र श्यामा सिंह, कंती प|ी शिंदा वासी श्यामखेड़ा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।(मिंटू गुरूसरिया/जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...