मलोट|महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज मलोट की दो छात्राओं ने पंजाबी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में मैरिट मेंं द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसीपल डॉ. जरनैल सिंह आनंद ने बताया कि पुनीत कौर पुत्री गुलजार सिंह ने 76.25% व रमनदीप कौर पुत्री हरदयाल सिंह ने 75.25 प्रतिशत अंक से क्रमवार द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। डॉ. आनंद ने पंजाबी विभाग के मुखी प्रो. धर्मवीर, प्रो. रमनदीप कौर, प्रो. हिरदेपाल सिंह, प्रो. गुरबिंदर धालीवाल को मुबारकबाद देते उनकी लगन मेहनत की प्रशंसा की। विधायक व डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन मनदीप सिंह, महासचिव लखविंदर, सचिव प्रितपाल सिंह, प्रबंधकीय सचिव दलजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी। (जसपाल)