भास्कर संवाददाता| लंबी/मलोट
लंबी के गांव पंजावा के एक किसान ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल किसान की हालत नाजुक है और वह बठिंडा के एक अस्पताल में उपचाराधीन है।
गांव पंजावा के किसान जुझार सिंह(35) की अपने गांव के ही महल सिंह के पास आढ़त थी और उसने एचडीएफसी बैंक लंबी से करीब 8 लाख रुपए लिमिट करवाकर लिए हुए थे। डिफाल्टर होने से बचने के लिए उसने 7 मई को महल सिंह से अपने खाते में 8 लाख रुपए ट्रांस्फर करवा लिए और इसके बदले में उसने महल सिंह को चेक दे दिया, जिसके बाद महल सिंह ने चेक लगाया जो बाउंस हो गया और मामला थाना लंबी में चला गया। इसके बाद दोनों व्यक्तियों को गत वीरवार को लंबी थाने में बुलाया गया और मामला निपटाने की कोशिश की। उधर इस मामले में कथित किसान के भाई गुरमीत सिंह ने आरोप लगाए कि थाने में पुलिस कर्मियों ने उसके भाई को धमकाया, लेकिन उनका चेक बाउंस का मामला तो अदालत में चल रहा है और 29 मई को उसकी तारीख है, मगर पुलिस कर्मियों ने उसके भाई को डराने धमकाने के साथ जलील किया। जिसके बाद उसने अपनी दो बेटियाें व अपनी प|ी को भी कीटनाशक दवाई पिलाने की कोशिश की, मगर वह भाग निकली, मगर किसान जुझार सिंह ने खफा होकर खुद कीटनाशक निगल ली। एसएचओ धर्मपाल शर्मा ने कहा कि किसान जुझार सिंह का अपने आढ़तिए महल सिंह से लेन-देन था और इस मामले में किसान के एक साथी ने ही आढ़तिए के साथ पुलिस स्टेशन में समझौता करवाकर मामला निपटाया था और पुलिस ने न तो इस मामले में किसी को धमकाया और न ही किसी पर प्रेशर बनाया है।(मिंटू गुरूसरिया/जसपाल मान)