पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • 2 महीने की सैलरी का आश्वासन देने पर जीटीबी कॉलेज में धरना समाप्त

2 महीने की सैलरी का आश्वासन देने पर जीटीबी कॉलेज में धरना समाप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| लंबी/मलोट

जीटीबी कॉलेज छापियांवाली में स्टाफ व मैनेजमेंट के बीच चल रहा विवाद एक बार सुलझ गया। इस विवाद को निपटाने के लिए इंस्टीट्यूट के सी पैटर्न बाबा काहन सिंह द्वारा भेजे गए नुमाइंदे बाबा अवतार सिंह द्वारा कॉलेज मैनेजमेंट व अन्य ट्रस्टियों, गांव छापियांवाली के कुछ लोगों और कॉलेज स्टाफ के बीच में एक ज्वाइंट मीटिंग हुई, जिसमें यह तय किया गया कि कॉलेज स्टाफ को गत 2 माह की सैलरी अगले कुछ दिनों में दे दी जाएगी और बाकी की सैलरी भी देने का आश्वासन दिया गया है, वहीं इंस्टीट्यूट के इस विवाद को निपटाने के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिममें 3 सदस्य कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से व 3 तीन सदस्य कॉलेज के बागी ट्रस्टियों व गांव छापियांवाली के कुछ लोगों में से लिए गए हैं, जो कॉलेज का काम तब तक देखेंगे जब तक पूरा विवाद सुलझ नहीं जाता, वहीं कॉलेज के डायरेक्टर, प्रिंसिपलों व चेयरमैन द्वारा दिए गए इस्तीफे भी अभी पेंडिंग बताए जा रहे हैं।

नत्था सिंह मक्कड़ ने कहा कि बाबा अवतार जी ने 6 सदस्यीय कमेटी बना दी है और जब तक कॉलेज को नए चेयरमैन व अन्य प्रिंसिपल नहीं मिलते कमेटी काम करेगी और नए चेयरमैन मिलने के साथ ही उनके व अन्य प्रिंसिपलों के इस्तीफे भी मंजूर कर लिए जाएंगे।

लगातार में चर्चा में रहे कॉलेज के डायरेक्टर-प्रिंसिपल: मार्च 2015 में जीटीबी खालसा ग्रुप के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. राहुल मल्होत्रा लगातार चर्चा में रहे हैं। कॉलेज सूत्रों के अनुसार साल 2016-17 व 18 में उन पर राजनीतिक दबाव बनाकर कॉलेज से निकालने की साजिश व साल 2017-18 में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने जैसी धमकियां मिलने की चर्चा भी रही, परंतु साल 2018 तक 3 साल वह अड़े रहे और अभी कुछ दिन पहले उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा। (जसपाल मान)

कॉलेज की मैनेजमेंट व ट्रस्टियों से बैठक करते हुए बाबा अवतार सिंह।

खबरें और भी हैं...