पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • मुक्तसर व लंबी के फर्द केन्द्रों पर एक एक खिड़की की बढ़ोतरी

मुक्तसर व लंबी के फर्द केन्द्रों पर एक-एक खिड़की की बढ़ोतरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुक्तसर|डीसी सुमित जारंगल ने किसानों द्वारा फर्द लेने में आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेशों तक जिले के सभी 7 फर्द केन्द्र शनिवार को भी खुले रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने मुक्तसर व लंबी के फर्द केन्द्रों में एक-एक खिड़की और शुरू करवाई है ताकि फर्द लेने आने वाले किसानों को साथ के साथ फर्द दी जा सकें। सहकारी बैंकों द्वारा मैक्सिमम क्रेडिट लिमिट बनाने के लिए किसानों से जमीन का रिकॉर्ड लिया जाना होता है। इसलिए किसानों को बड़े स्तर पर अपने जमीन रिकॉर्ड की फर्दे चाहिए है। इसलिए जिले के 7 फर्द केन्द्रों के स्टाफ को पहले ही हिदायत की गई है कि किसानों को तेजी से फर्दें जारी की जाए। डीसी ने बताया कि अप्रैल 2018 के पूरे माह के दौरान जहां जिला मुक्तसर में 10732 फर्दें जारी की गई थी, वहीं मई के पहले 17 दिनों दौरान ही 10552 फर्दें जारी करके फर्द केन्द्रों ने अपने किसानों प्रति जिम्मेदारी को निभाया है। अब मुक्तसर व लंबी के फर्द केन्द्रों में 3-3 खिड़कियों हो गई, जबकि मलोट व गिद्दड़बाहा के फर्द केन्द्रों पर 2-2 खिड़कियां है व लक्खेवाली, दोदा व बरीवाला में 1-1 खिड़की है।(कुलदीप रिणी)

खबरें और भी हैं...