पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • काम बंद करने का आदेश देने वाले डीएमसी अपनी ही बात से पलटे

काम बंद करने का आदेश देने वाले डीएमसी अपनी ही बात से पलटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबी/मलोट|सिविल अस्पताल में परमिशन के बिना चल रहे कंस्ट्रक्शन के मामले को मीडिया में उठाने के बाद काम बंद होने के बाद डीएमसी द्वारा काम बंद करने के आदेशों के बाद अब मामले की जांच शुरू हो गई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह डीएमसी खुद मामले की जांच करने के लिए आए। मगर डीएमसी ने इस मुद्दे पर बोलने से इनकार कर दिया। डीएमसी डॉ. सतीश गोयल ने कहा कि फाइनल रिपोर्ट सिविल सर्जन को भेज दी गई है, वही आगे की कार्रवाई करेंगे। सिविल सर्जन डॉ. सुखपाल सिंह ने कहा कि रिपोर्ट में पाया गया है कि कंस्ट्रक्शन सीवरेज की परेशानी को लेकर थी यह क्वार्टर में रहने वाले डॉक्टर व अन्य कर्मी अपने खर्च पर करवा रहे थेे, परंतु सवाल यह उठता है कि कंस्ट्रक्शन अपने लेवल पर करवाई जा रही थी जो डीएमसी ने एसएमओ को नोटिस निकालते हुए काम बंद करने का आदेश क्यों दिया? (जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...