मारपीट करने को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
थाना लंबी पुलिस ने एक लड़की से गलत हरकतें करने व रोकने को लेकर एक युवक से मारपीट करने पर 3 लोगों पर मामला दर्ज किया। हवलदार सुखदयाल सिंह ने बताया कि विनोद कुमार वासी कंदुखेड़ा ने बयान दर्ज करवाया है कि उसी के गांव का ही एक युवक प्रवीन कुमार उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था और गलत हरकतें करता था और रास्ते में छेड़छाड़ करता था। उसने कई बार उसे रोका, परंतु वह नहीं माना। इसके चलते गत दिवस प्रवीन कुमार ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा, जिससे उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस संबंध में थाना लंबी पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में प्रवीन कुमार, उसके पिता हीरा लाल, माता मंजू के खिलाफ मामला दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है। (जसपाल मान)