भास्कर संवाददाता|लंबी/ मलोट
गांव कंखावाली में एक व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर सोलर लाइट में लगी बैटरी चोरी करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। हवलदार पलविंदर सिंह ने कहा कि गांव के रविंदर सिंह पुत्र राजा सिंह ने लिखित शिकायत दी थी कि उनके गांव के गुरतेज सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने उनके घर के सामने गली लगी सोलर लाइट में से बैटरी निकालकर चोरी कर ली। आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।(मिंटू गुरूसरिया/जसपाल मान)