पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • गाली गलौच व जान से मारने की धमकियां देने का आरोप

गाली-गलौच व जान से मारने की धमकियां देने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलोट |थाना सदर मलोट पुलिस ने थाना तरखानवाला के एक व्यक्ति द्वारा दी लिखित शिकायत के बाद तीन व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया हैं, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने साल 2013 में राजपाल सिंह पुत्र जगजीत सिंह वासी तरखानवाला से 7 कनाल 11 मरले जमीन खरीदी थी और बाद में जमीन के लिए रास्ता अलग से लिया था मगर उसे रास्ते से जाने से रोका गया तब उसने कोर्ट से स्टे लिया था, परंतु शुक्रवार सुबह जब शिकायतकर्ता जगसीर सिंह अपने खेत गया तब वहां पर कुछ लोग ट्रैक्टर के साथ उसकी जमीन व जमीन को जाते रास्ते को जोत रहे थे, जब शिकायतकर्ता ने उन्हें रोका तो उन्होंने उसे गालियां दी और जान से मारने की धमकियां दी। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और एक व्यक्ति को काबू व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। आरोपियों में से राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुलविंदर सिंह व गुरसेवक सिंह अभी फरार हैं। (जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...