पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मजदूर दिवस मनाने की तैयारियां शुरू की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलोट| इंडियन फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन की अध्यक्षता में मिस्त्री मजदूर यूनियन ने मजदूर दिवस मनाने की तैयारियों संबंधी बैठक की। गांव रत्ताखेड़ा में 9 गांवों के निर्माण किरतियों की साझी बैठक अध्यक्ष गुरचरन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कामरेड राज सिंह महासचिव इफ्टू पंजाब ने विशेष तौर पर शिरकत की। कामरेड राज सिंह ने कहा कि मजदूर दिवस कार्ल मार्क्स के 200वें जन्मदिवस को समर्पित होगा। इस अवसर पर राम सिंह अध्यक्ष बोदीवाला, गुरदित्त सिंह, गुरजीत सिंह, बरमा सिंह मल्लवाला, जग्गा सिंह, रामेश कुमार, अंग्रेज सिंह आदि उपस्थित थे।(जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...