सिलाई सेंटर का शुभारंभ पाठ करवाकर किया
मलोट| भारत विकास परिषद ने सिलाई सेंटर का शुभारंभ श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ करवा कर किया। इस अवसर पर सिलाई की ट्रेनिंग प्राप्त कर चुकी महिलाओं व लड़कियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। परिषद के प्रधान राजिन्द्र पपनेजा ने बताया कि फायर ब्रिगेड़ के निकट सरकारी स्कूल के करवाए इस कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक गुलयान भठेजा व उनकी पुत्रवधू दिप्ती भठेजा ने ट्रेनिंग प्राप्त कर चुकी महिलाओं व लड़कियों को सर्टिफिकेट वितरित किए। विशेष तौर पर पहुंचे सिटीजन क्लब के प्रधान अरूण आहूजा ने स्कूल को 6 सिलाई मशीनें भेंट की जबकि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सदस्य स्वर्गीय सतपाल नरूला की याद में 51 सौ रुपए सहयोग के लिए दिए। इस अवसर पर राज वाट्स व मेडम निशा असीजा ने आए सभी गणमान्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शगल लाल गोयल, प्रदीप बब्बर, सोहल लाल गुंबर,मनोज असीजा, सुरेन्द्र मदान, हरशरन सिंह शेरी, विकास मक्कड़, वीरपाल तनेजा, गौरव भठेजा, प्रिंसिपल मेडम नीलम कक्कड़, सुनीता पपनेजा, अनुराधा ग्रोवर व अन्य उपस्थित थे।