नीले कार्ड काटने पर बसपा ने किया प्रदर्शन
गरीब लोगों के नीले कार्ड काटकर उन्हें गेहूं न देने को लेकर बसपा ने मंगलवार को फूड सप्लाई कार्यालय के सामने करीब एक घंटा धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया। बसपा के शहरी प्रधान अनोख सिंह की अध्यक्षता में लगाए गए इस धरने में शामिल वार्ड 11 की मैरी, वार्ड 18 की कृष्णा देवी, वार्ड 19 की लाजवंती, वार्ड 20 की माया देवी, वार्ड 1 की शिंपा रानी ने बताया कि उनके कार्ड काट दिए गए हैं और उन्हें गेहूं भी नहीं मिला है। बसपा के अनोख सिंह व जैला राम सावरिया ने कहा कि भारी संख्या में जरूरतमंद लोगों के नीले कार्ड काट दिए गए हैं। उन्होंने कार्ड बहाल करने की मांग की। एएसएफओ कश्मीर सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ कोर्ट में है इस बारे में कल बात करेंगे।
बसपा के कार्यकर्ता व लोग फूड सप्लाई कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए।