पानी की बारी को लेकर दो किसानों में झगड़ा, एक व्यक्ति घायल
थाना कबरवाला पुलिस के पास एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें खेतों को पानी लगाने को लेकर दो किसानों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद मारपीट में एक घायल हो गया। एएसआई शविंदर सिंह ने बताया कि जगसीर सिंह पुत्र सुखवंत सिंह वासी कोलियांवाली ने लिखित शिकायत में बताया कि उसने अपने खेत को पानी लगाने के लिए मोटर चलाई थी। मगर मनदीप सिंह पुत्र भुपिंदर सिंह वासी कोलियांवाली ने धक्के से पानी अपने खेत में लगाया, जिसके बाद वह जब इस मामले में बात करने के लिए उनके घर में आए, तब कथित आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और उसे चोटिल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया।(जसपाल मान)