प्रत्येक शुक्रवार ड्राई डे मनाने की अपील
मुक्तसर|मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव संबंधी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिला एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम असीजा की अध्यक्षता में जिला हेल्थ इंस्पेक्टर भगवान दास, लाल चंद, विनोद खुराना व संतोख द्वारा जिला सीआईडी कार्यालय,थाना सदर, जिला विजिलेंस ब्यूरो व खजाना कार्यालय में स्पेशल दौरा किया गया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर पड़े कबाड़ के सामान, फालतू टंकियों, ड्रम, टायर, नकारा वाहन व अन्य खड़े पानी के स्रोतों को खाली करवाया गया व इंसेक्टिसाइड दवाईयों का छिड़काव किया गया। इस अवसर पर पीपीएस सुखदेव सिंह, उप कप्तान पुलिस सीआईडी इंस्पेक्टर वैद प्रकाश, हैड क्लर्क जसवीर सिंह ने स्टाफ व उपस्थितियों को मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के फैलने के बचाओ के लिए आस-पास की सफाई, खड़े पानी का निपटारा करना, प्रत्येक शुक्रवार ड्राई डे के तौर पर मनाने , 24 घंटे अपना शरीर अधिक से अधिक ढक कर रखने की अपील की। इस अवसर पर मच्छरों का लारवा भी डाला गया जिसे मौके पर नष्ट करवाया। (अमित अरोड़ा)