पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • शॉर्ट सर्किल से लगी आग, 12 एकड़ गेहूं, 13 एकड़ नाड़ जली

शॉर्ट सर्किल से लगी आग, 12 एकड़ गेहूं, 13 एकड़ नाड़ जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबी/मलोट|गांव आलमवाला के पास शॉर्ट सर्किट होने के कारण गेहूं की फसल को आग लग गई, जिस कारण कुल 12 एकड़ गेहूं की फसल व 13 एकड़ नाड़ जलकर राख हो गई। जानकारी देते हुए किसान सुबा सिंह वासी आलमवाला ने बताया कि आज करीब साढ़े 4 बजे के आसपास लगी आग उन्हें किसी ने फोन करके बताया कि उनके खेत में आ लगी है, जिसके बाद वह खेत पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया व गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की पहुंच गई थी, लेकिन तब तक उन्होंने आग पर काबू पा लिया था। पीडि़तों में जग्गा सिंह पुत्र मोदन सिंह की 12 एकड़ गेहूं जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि यह सारी जमीन उन्होंने ठेके पर ली थी दूसरी ओर जगसीर सिंह व कुलदीप सिंह का 13 एकड़ नाड़ जलकर राख हो गया। पीडि़त किसानों ने मुआवजे की मांग की है। (जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...