पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • दिव्यांग महिला टीचर ने हैड टीचर पर अपशब्द व परेशान करने के लगाए आरोप

दिव्यांग महिला टीचर ने हैड टीचर पर अपशब्द व परेशान करने के लगाए आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| लंबी/मलोट

लंबी हलके गांव गुरुसरजोधा के सरकारी हाई स्कूल में एक दिव्यांग महिला टीचर ने हैड टीचर पर अपशब्द, तंग परेशान व धमकाने के आरोप लगाए हैं।

मामला सुबह उस समय हुआ जब महिला टीचर स्कूल में मौजूद थी तब हैड टीचर ने उनको अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। जिसके बाद मामला जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंच गया। स्कूल की प्रबंधन कमेटी के प्रधान महंगा सिंह वासी ने बताया कि मामला कुछ समय पहले भी उठा था जब उक्त महिला टीचर ने कथित हैड टीचर जसवीर सिंह पर तंग परेशान करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला सुलझा दिया गया था, परंतु आज फिर से दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद महिला टीचर ने उन्हें फोन करके सूचित किया और वह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने हैड टीचर को भी समझाया था मगर दोनों के बीच मामला नहीं सुलझा।

दूसरी ओर महिला टीचर रीमा ने बताया कि हैड टीचर ने उन्हें अपशब्द तो बोले, परंतु वे अभी परेशान होने के कारण इस मामले में ज्यादा नहीं बोल सकती।

अगर सीनियर अधिकारियों ने उनका मामला न निपटाया तब वह जरूर यह मीडिया के सामने लाएंगी। दूसरी ओर हैड टीचर जसवीर सिंह ने आरोप नकारते हुए कहा कि ऐसी कोई बात ही नहीं है। (जसपाल मान)

खबरें और भी हैं...