मारपीट करने वाले 4 लोगों पर केस
मुक्तसर|थाना कोटभाई पुलिस द्वारा रविवार को गांव मधीर में दो कांग्रेसी गुटों में लड़ाई के बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने के मामले में 7 नामजद सहित 14 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में थाना कोटभाई के एचएसओ कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव गुरुसर के वीरइंद्र सिंह के बयान दर्ज करवाया कि बैसाखी मेले पर कांग्रेस के गुटों में बहस हुई थी, जिसके पश्चात बाद लोगों ने समझाकर उन्हें भेज दिया था। वीरइंद्र सिंह उर्फ गांधी ने बताया कि वह रविवार को अपनी गाड़ी से जा रहा था और इस दौरान कांग्रेसी नेता परमपाल सिंह अपने भाई गुरलाल सिंह व अन्य सात अज्ञात लोगों ने उसका पीछा करके गांव मधीर के पेट्रोल पंप के पास 14 लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी थी। थाना कोटभाई पुलिस वीर इन्द्र सिंह के बयानों पर गुरलाल सिंह, परमपाल सिंह, जिम्मी, खुशविंदर सिंह निवासी गुरुसर, जसदीप सिंह भलाईआणा, हरसिमरत सिंह बीदोवाली, रौकी गिद्दड़बाहा व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।