60 किलो वर्ग में हरपाल बना मिस्टर मुक्तसर
शिव हेल्थ क्लब के महासचिव अशोक कुमार शौकी द्वारा करवाए गए बॉडी बिल्डर मुकाबलों में रेडक्रॉस जिम के 6 स्टूडेंट्स ने बाजी मारी। रेड क्रॉस जिम के कोच गुरमिंदर चहल ने कहा कि बॉडी बिल्डर के मिस्टर मुक्तसर के मुकाबलों में 50 किलो वर्ग में बिरज मोहन, 60 किलो में हरपाल सिंह व 80 किलो में नवदीप सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 55 किलो में संदीप सिंह, 75 किलो में जगमीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त 90 किलो में गगनदीप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान ओवरऑल पहले स्थान सचदेवा मलोट के हिस्से आया। इसके अतिरिक्त पंजाब में बिरज मोहन 50 किलो में फस्ट आया व सुखदीप सिंह ओवरऑल मिस्टर पंजाब बना। मुकाबलों दौरान जजों की भूमिका नवदीप सिंह, अमरजीत सिंह, सुनील कुमार द्वारा निभाई। इस अवसर पर नगर कौंसिल के अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी,सोनू गिल, एडवोकेट खुशदीप सिंह, दिलप्रीत चहल, जीता गिल, कंवल बैंस, काकू गिरधर, दीपू, विक्की सोई, गोपी, मास्टर धीरज आदि उपस्थित थे। (अमित अरोड़ा)
मुक्तसर में करवाए बॉडी बिल्डर मुकाबले में विजेता स्टूडेंट्स के साथ नगर कौंसिल के अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी व कोच गुरमिंदर चहल।