ग्राम पंचायत ने देशमी में जेसीबी से ध्वस्त किए अतिक्रमण, मचा हंगामा
मालपुरा। ग्राम पंचायत देशमा द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को पंचायत प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ दल ने कार्रवाई करते हुए ग्राम देशमी में जेसीबी मशीन चला कर अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। ग्राम पंचायत की जेसीबी का पंजा चलता देख देशमी के लोगों में हडकंप मच गया लोगों ने विरोध करने की कौशिश की लेकिन ग्राम पंचायत के प्रशानिक दल की सख्त कार्रवाई के चलते अतिक्रमण करने वालों के होसले ठंडे पड गए। ग्राम पंचायत देशमा सरपंच मोहनी देवी को ग्राम देशमी के लोगों की ओर से पूर्व में एक प्रार्थना पत्र देकर वर्षो पुराने अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई गई थी। सरपंच मोहनी देवी ने ग्राम वासियों की समस्या का समाधान करते हुए शनिवार को जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सरपंच के नेतृत्व में शुरू किए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से गांव में हंगामा मच गया। सरपंच मोहनी देवी के अतिक्रमण हटाओ दल ने देशमी के जाट मोहल्ले सहित जांिगड मोहल्ले व सेन मोहल्ले में कार्रवाई करते हुए पुराने अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी विनय कंवर , कनिष्ठ सहायक मोहसीन खान, कांग्रेस एसबीसी प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष रूपनारायण गुर्जर, ग्राम रोजगारसहायक रामगोपाल जाट सहित गांव के प्रमुख लोग उपस्थित थे। देशमी में किए गए वर्षों पुराने अतिक्रमण हटाने पर गांव वासियों ने ग्राम पंचायत की सराहना की है । ग्राम पंचातय से मिली जानकारी अनुसार अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।