पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदाई समारोह में कई प्रतियोगिताएं अौर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

विदाई समारोह में कई प्रतियोगिताएं अौर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई. विदाई समारोह में नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं।

निवाई| सेवानन्द महाविद्यालय में तृतीय वर्ष की परीक्षा समाप्त होने के साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मालपुरा के पूर्व चैयरमेन सुभाष गालव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। समारोह में बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद कविता पाठ एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के साथ अपने कॉलेज जीवन से जुडे अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यअतिथि सीनियर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन के साथ आगे बढने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. रूपसिंह अधाणा ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य बनाकर सकारात्मक सोच के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीना सक्सेना, रूपसिंह पोसवाल, मनराज गुर्जर, राकेश कुमार सालोदिया, दिनेश सैनी, हीरालाल गुर्जर, हंसराज जारवाल, शंकुतला कवरिया, बाबूलाल मीणा, मुकेश मीणा, सहित सभी व्याख्यातागण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

लोकार्पण, शिलान्यास व जनसुनवाई आज

टोंक|विधायक अजीत सिंह मेहता, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, प्रधान जगदीश गुर्जर रविवार को अरनियामाल ग्राम पंचायत पर विभिन्न विकास कार्यों का लोर्कापण, शिलान्यास व जनसुनवाई करेंगंे।

खबरें और भी हैं...