पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवीन कक्षा कक्षों के भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह आज

नवीन कक्षा-कक्षों के भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवीन कक्षा-कक्षों के भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह आज

निवाई| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैनपुरा में नवीन कक्षा-कक्षों का शिलान्यास समारोह बुधवार की सुबह आयोजित होगा। सुरेशचंद शर्मा चैनपुरा ने बताया कि नवीन कक्षा कक्षों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास विधायक हीरालाल रैगर के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. हरिशंकर शर्मा पूर्व प्रो. एवं विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान चन्द्रकला गुर्जर करेगी। विशिष्ट अतिथि उप शासन सचिव सेवानिवृत राजस्थान बृजमोहन शर्मा, जिला स्कूल सलाहकार समिति टोंक सदस्य एवं से.नि. प्रिन्सिपल रामबिलास शर्मा, उप प्रधान शंकरलाल शर्मा, पंचायत समिति सदस्य लादू लाल बैरवा, ग्राम पंचायत चैनपुरा सरपंच हेमलता बैरवा, पलेई सरपंच ममता शर्मा होगें।

राज्य स्तर पर डारडाहिंद के सरपंच का आज होगा सम्मान

टोंक| ग्राम पंचायत डारडाहिन्द के सरपंच गणेश बारेठ का सम्मान राज्य स्तर पर बुधवार को सुबह साढे 9 बजे जयपुर स्थित रविन्द्र मंच पर किया जाएगा। बारेठ को यह राज्य स्तरीय सम्मान पंचायत द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने की एवज में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री द्वारा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सरपंच गणेश बारेठ का मनोनयन 23, 24 अप्रैल को जबलपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित ‘राष्ट्रीय पंचायत दिवस’ के राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने के लिए भी किया गया है। बारेठ को सम्मानित किए जाने पर उन्हें शिक्षाविद रामेश्वर प्रसाद बारेठ, सुरेश बुन्देल, विजय राजन, रमेश चन्द बारेठ, उप सरपंच गिरिधारी लाल जाट, रामेश्वर बोहरा, महेश विजय, सचिव प्रहलाद चौधरी आदि ने हर्ष जताया।

पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

मालपुरा| गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए शहर के दूदू रोड इलाके की विभिन्न कॉलोनियों के पेडों पर भामाशाहों द्वारा परिंडे बांध कर उनमें शुद्ध पेयजल भरने का कार्यक्रम शुरू किया है । तिलक बाल निकेतन स्कूल के शाला स्टाफ के तत्वावधान में निदेशक अंबालाल चौधरी के सािनध्य में बडी संख्या में पेडों पर पक्षियों के पानी के लिए परिंडे बांधे तथा लोगों को इनमें नियमित पानी भरने के लिए प्रेरित किया है। भीषण गर्मी में जहां आम आदमी को पेयजल की आवश्यकता बढ़ रही है वहीं मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए शहर में समाज सेवी अंबालाल चौधरी के सानिध्य में चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में भामाशाह व समाज सेवी लोग आगे आए है।

अलीगढ़ में प्रतिदिन 25 टैंकरों से होगी पानी की सप्लाई

अलीगढ़| कस्बे में पेयजल से त्रस्त आमजन को पेयजल से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस बाबत तहसीलदार आमोद माथुर ने बताया कि अलीगढ़ में पेयजल सप्लाई के लिए 25 टैंकर लगाए जाएंगे। जिनके माध्यम से कस्बे में बनी सीमेंट वह प्लास्टिक की टंकियों में पानी भरा जाएगा। जिन परिवारों को जितनी आवश्यकता होगी वे वहां से पानी भरकर ले जा सकेंगे। संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव व पटवारी को निर्देशित किया गया है कि वे टैंकर की व्यवस्थाओं पर पूरा ध्यान रखें। सचिव व पटवारी के भौतिक सत्यापन के बाद ही टैंकर मालिकों को भुगतान होगा। तहसीलदार माथुर ने बताया कि इन टैंकरों के माध्यम से पेयजल व्यवस्था किस प्रकार सुचारु रुप से चल रही है, पेयजल व्यवस्था के लिए आमजन कितने संतुष्ट हैं सहित सभी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए प्रति सप्ताह एक समीक्षा बैठक होगी। उन्होंने सरपंचों को निर्देशित किया गया है कि जिस भी ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या है वहां वे उच्चाधिकारियों को अवगत करवाकर टैंकर की व्यवस्था करवा सकते हैं।

सम्मेलन के प्रचार प्रसार पर दिया जोर

पीपलू| गुर्जर समाज सामूहिक विवाह समिति पीपलू की बैठक गुर्जर छात्रावास में शिवप्रताप हरसाना की अध्यक्षता में हुई। प्रवक्ता राजेन्द्र सराधना ने बताया कि 12 मई को पीपलू में होने वाले विवाह सम्मेलन का प्रचार प्रसार किया जाएगा, ताकि 29 अप्रेल तक अधिक से अधिक पात्र जोड़े अपना पंजीयन करवा सके। टैंट, हलवाई, डेकोरेशन, पंड़ित सहित अन्य कार्यों के लिए जिम्मेदारी देकर अन्तिम रूप दिया गया। विभिन्न समितियों का गठन कर चन्दा एकत्रित करने तथा प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी प्रदान की गई। भामाशाह प्रहलाद बागड़ी ढूंढिया ने प्रत्येक जोड़े को प्लास्टिक की 2-2 कुर्सी देने की घोषणा की। बैठक में राधकिशन, केसर लाल, रमेश, मेवाराम, रामावतार, चतुर्भज, दुर्गालाल, सत्यनारायण, कंवरपाल, कर्णसिंह, देवकिशन, महेशचन्द, राधकिशन, रामलाल, गिर्राज, भुवान, बन्नालाल, रतन, हरिओम, राजाराम, निहालचन्द आदि समाजबंधु उपस्थित थे।

बाल विवाह नहीं करने के लिए की समझाइश

पीपलू| शिव शिक्षा समिति रानोली द्वारा सेव द चिल्ड्रन के सहयोग से संचालित शादी बच्चों का खेल नहीं परियोजना के तहत बाल विवाह रोकथाम एवं जागरुकता को लेकर वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली पीपलू तहसील की सोहेला, जौला, हाडीकला, डारडातुर्की, बगडी, प्यावडी, गहलोद, जंवाली व डोडवाडी पंचायत के 32 गांवों मे गई एवं जगह-जगह नुक्कड चर्चा के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं बाल विवाह कानून के तहत तहसीलदार एवं उपखण्ड अधिकारी को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी होने, बाल विवाह रोकथाम हेतु इनसे सम्पर्क करने व कन्ट्रोल रुम के नम्बर 01435-278353 एवं चाईल्ड लाईन नम्बर 1098 पर जानकारी देने की बात बताई। साथ ही पंपलेट के माध्यम से सही उम्र में विवाह करने पर मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...