संत दुर्गाराम निरंजनी का निर्वाण महोत्सव आज
संत दुर्गाराम निरंजनी का निर्वाण महोत्सव आज
मालपुरा। संत दुर्गाराम महाराज निरंजनी आश्रम मालपुरा के तत्वावधान में 32वां निर्वाण महोत्सव 16 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। उनके उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी ब्रह्मप्रकाश महाराज ने बताया कि इस अवसर पर देशभर से अनेक विभूषित संत महात्मा व ब्रह्मनिष्ठ विद्धान आएंगे। महोत्सव के अंतर्गत विजयवर्गीय सेवा सदन परिसर में विशाल सतसंग महाज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा तथा संत दुर्गाराम महाराज की भव्य शोभायात्रा सोमवार को सायंकाल चार बजे नवीन मंडी आश्रम से निकाली जाएगी जो सतसंग स्थल पहंुचेगी।
डिग्गी-टोरडी-पचेवर जीएसएस क्षेत्र में आज बिजली बंद रहेगी
मालपुरा। विधुत वितरण निगम के मालपुरा कार्यालय द्वारा जारी 33 एवं 11 केवी लाइनों की मरम्मत के लिए 16 अप्रेल को डिग्गी, टोरडी व पचेवर जीएसएस क्षेत्र के लावा अंबापुरा व नगर में सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
शिक्षक संघ प्रगतिशील के चुनाव
मालपुरा। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के चुनाव में सभाध्यक्ष इस्लाम नागोरी, अध्यक्ष गोपाल मुवाल, महामंत्री राजेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष खेमराज जांगिड,रामअवतार गोधारा, काशीराम चौधरी व बैजनाथ चौधरी , कोषाध्यक्ष फारूख अली, प्रवक्ता नंद किशोर शर्मा को बनाया गया है ।
रावणा राजपूत समाज की 100 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
मालपुरा। रावणा राजपूत समाज सेवा समिति युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 22 अप्रेल को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व उच्च शैक्षिणिक सबंधी करीब 100 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संघ की कार्यकारणी गठित
मालपुरा। मालपुरा अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संघ के चुनाव में सभाध्यक्ष रईस अहमद नकवी , अध्यक्ष असद मलिक , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुजाहिद अहमद टेक्निशियन, उपाध्यक्ष मोहम्म्द शाकिर प्रबोधक, महामंत्री अकलीम अहमद, कोषाध्यक्ष तोहिद अनवर , प्रवक्ता अब्दुल वाजिद, संगठनमंत्री अब्दुल मन्नान व ग्रामीण मोहम्मद इरफान, मोहम्मद मोहसिन व शरीफ अहमद को बनाया गया है।
डिग्गी में परशुराम जयंती महोत्सव 18 को
डिग्गी-मालपुरा। डिग्गी में परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। विनय शर्मा ने बताया है कि डिग्गी में परशुराम जयंती के अवसर पर 18 अप्रेल को गोतम आश्रम से शाम को चार बजे विशाल शोभायात्रा व वाहन रेली निकाली जाएगी तथा कलश यात्रा का भी समागम रहेगा। शोभायात्रा विशाल लवाजमे के साथ कस्बे में भ्रमण कर कल्याणजी मंदिर पहंुचेगी। जहां सामुहिक महाआरती की जाएगी।