पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्ज्वला दिवस पर 24 स्थानों पर होगा एलपीजी पंचायतों का आयोजन

उज्ज्वला दिवस पर 24 स्थानों पर होगा एलपीजी पंचायतों का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस पर जिले में 24 स्थानों पर एलपीजी पंचायतों का आयोजन होगा। नोडल अधिकारी विमल शर्मा ने बताया कि उज्जवला दिवस पर उज्जवला लाभार्थियों को एलपीजी सुरक्षा, बचाव के उपाय, बुकिंग एवं एलपीजी के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिसकी तैयारियों को लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी एलआर मीणा ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली है। जिले के निवाई में भांवता व कैरोद , मालपुरा में देशमी गांव, पीपलू में बनवाड़ा, प्याउडी एवं पासरोटिया एवं टोक में चिरोंज गांव, टोडारायसिंह में मोरदा, देवली में गांधी ग्राम को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों को गैस कनेक्शन देकर धुंआ रहित गांव की योजना से जोड़ा जाएगा।

गंदगी की शिकायतों का होगा निस्तारण

उनियारा |पुरानी नगर पालिका कार्यालय परिसर में शिकायतों के निस्तारण के लिए एक अलग से रजिस्ट्रार खोला गया है। जिसमें दर्ज शिकायतों का समाधान किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया ने बताया कि पुरानी नगर पालिका में सुबह 7 से 10 बजे तक एवं दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक सफाई व अतिक्रमण संबंधी शिकायत दर्ज करने के लिए एक रजिस्ट्रार खोला गया है।

खबरें और भी हैं...