पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एससी आयोग उपाध्यक्ष ने अंबेडकर छात्रावास का किया निरीक्षण

एससी आयोग उपाध्यक्ष ने अंबेडकर छात्रावास का किया निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष विकेश खोलिया ने रविवार को मालपुरा के जयपुर रोड स्थित अंबेडकर छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में दी जा रही सुविधाओं के संबंध में यहां रह रहे छात्रों से पूछताछ की व समस्याएं व शिकायतों को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान खोलिया ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की, उन्होंने स्वयं छात्रों के साथ बैठ कर खाना खाया तथा छात्रावास प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सुभाष गाेयल व पूर्व पालिकाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

छात्रावास से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान छात्रावास में गंदगी देख खोलिया ने सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा छात्रावास में पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए । खोलिया का मालपुरा डाक बंगले में अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा की मालपुरा शाखा की ओर से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की।

खबरें और भी हैं...