पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंवा व ख्वासपुरा में विधायक ने किए 5 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

आंवा व ख्वासपुरा में विधायक ने किए 5 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूनी|देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर शनिवार को तहसील क्षेत्र के ख्वासपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय में 26 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित भवन व गांव में सीसी रोड़ का लोकार्पण किया। आंवा में देवघाटी से लड्डूजी की बावडी तक नवनिर्मित सड़क, डिवाइडर एवं दूनी-अंावा सड़क से जैन समाज के प्रसिद्ध तीर्थस्थल जैन नसियां तक सीसी रोड़, सीसी रोड़ सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में सड़कों, स्कूलों व अस्पतालों के विकास कार्य युद्वस्तर पर किए है। सरकार द्वारा विकास कार्यो में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने आंवा अटल सेवा केन्द्र में जनसुनवाई की एवं लोगों को विकास कार्यो व समस्याओं के निपटान का भरोसा दिलाया। प्रधान शकुन्तला वर्मा, भाजपा देहात अध्यक्ष बनवारी जाट, पूर्व सरपंच प्रहलाद गुर्जर, पूर्व सरपंच प्रधान गुर्जर, भाजपा देहात महामंत्री मुकेश ठग, महावीर सैन, जीएसएस अध्यक्ष हेमराज मीणा सहित कई लोग मौजूद थे।

गोपाल ब्लाॅक अध्यक्ष बने

लांबाहरिसिंह|राजस्थान शिक्षक संघ मालपुरा ब्लाॅक के चुनाव में गुलगांव राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल जाट को दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।

खबरें और भी हैं...