- Hindi News
- National
- सफाईकर्मियों की किल्लत से मिलेगी निजात, निकायों में भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया
सफाईकर्मियों की किल्लत से मिलेगी निजात, निकायों में भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया
नगर परिषद में भी है 680 पद खाली
कार्यालय संवाददाता | टोंक
सरकार अन्य जिलों की तरह जिले की नगर निकायों में जल्द सफाई कर्मियों की भर्ती करेगी। इसके तहत जिले की नगर निकायों में सोमवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी दिन से कोई भी पात्र आवेदन कर सकेंगे। आवेदन एक माह तक लिए जाएंगे। उसके बाद नियमानुसार भर्ती की जाएगी। नगर परिषद में 680 सफाई कर्मियों के पद खाली है। इस भर्ती से मिलने वाले सफाई कर्मियों के बाद शहर की सफाई व्यवस्था और सुदृढ हो जाएगी।
विदित रहे कि जिले में पांच नगर पालिका देवली,उनियारा, टोडारायसिंह,निवाई, मालपुरा व जिलामुख्यालय पर नगर परिषद है। इनमें करीब डेढ हजार सफाई कर्मियों के पद खाली पडे है। ऐसे में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसे सुचारू रखने के लिए निगर निकायें मजबूरन ठेके में सफाई कर्मी लगाकर इनकी कमी दूर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन स्थायी रुप से सफाई कर्मी नहीं होने से आए-दिन सफाई व्यवस्था बािधत होती रहती है। जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद में भी सफाईकर्मियों के आठ सौ पद स्वीकृत है। इसके मुकाबले यहां 120 ही सफाईकर्मी स्थायी रुप से है। ऐसे में 680 पद खाली पडे है। इनकी कमी को दूर करने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने सवा दो सफाई कर्मी ठेके पर लगा रखे है। एक्सईएन दिनेश गोयल ने बताया कि जयपुर से सफाईकर्मियों की भर्ती का पत्र आया है,लेकिन उसमें नगर परिषद में कितने सफाई कर्मियों की भर्ती होगी,यह अलग से जानकारी नहीं है। उसमें आवेदन करने की तिथि 16 से 15 मई शाम 5 बजे तक है।
सफाई कर्मियों की कमी होगी दूर
नगर परिषद चेयरमेन लक्ष्मी जैन ने बताया कि सरकार सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर गंभर है। इसी के तहत जिले मंें ही नहीं,प्रदेश भर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे नगर परिषद में भी सफाई कर्मियों की समस्या दूर हो सकेगी।