पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पट्‌टे मिले, मकान बनाने को अनुदान मिला, लेकिन नहीं मिला पीने का पानी

पट्‌टे मिले, मकान बनाने को अनुदान मिला, लेकिन नहीं मिला पीने का पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेश शर्मा,मालपुरा। गाडि़या लुहार समाज के परिवारों के आवास के लिए स्थापित महाराणा प्रताप कॉलोनी में भूखंडों के पट्‌टे मिले,मकान बनाने के लिए सरकारी योजना की अनुदानित रािश दी गई लेकिन यहां रहने वालों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई जिससे सरकार की पुनर्वास योजना पेजयल के अभाव में बेकार साबित हो रही है। हालत यह है कि एक साल बाद भी यहां सन्नाटा बरपा है। सडक किनारे अपनी गाडियों के नीचे बसेरे बना कर रहने वाले करीब 30 से ज्यादा गाडिया लुहार परिवारों को पुनर्वास के लिए करीब एक साल पहले ग्राम पंचायत राजपुरा के सरदपुरा रोड की सरकारी जमीन पर प्रताप कॉलोनी स्थापित कर भूखंडों के निशुल्क पट्‌टे दिए गए। सरकारी अावास योजना के तहत उक्त पट्‌टाधारियों को मकान बनाने के लिए अनुदानित राशि भी मुहैया कराई गई। उत्साहित इन गरीब परिवारों ने प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए भूखंडों पर योजना अनुसार मकानों का निर्माण भी कराया लेकिन इन्हें पीने के लिए पानी का कोई इंतजाम नहीं किया जिससे सरकार योजना तहत उपलब्ध कराई गई सभी सुविधाएं व व्यय किया गया सरकारी धन बेकार साबित हो रहा है।

सरकारी दफ्तरों के काट रहे हैं चक्कर

गाडिया लुहार समाज के प्रतिनिधि रामकुवांर व सरदार सिंह इत्यादि का कहना है कि सरकार पट्‌टे दिए अनुदान भी दिया लेकिन पानी नहीं मिला तो हमारे लिए बनाई गई प्रताप कॉलोनी किसी काम की नहीं है । गांव दूर होने के कारण पैदल चल कर पीने का पानी लेकर आना भी संभव नहीं है। गाडिया लुहार परिवारों के प्रतिनििध अब पानी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे है। एक साल से पानी की मांग कर रहे इन गाडिया लुहारों की आज तक किसी ने सुनाई नहीं की। परेशान परिवारों के प्रतिनिधियों ने बीते दिनों विधायक के नाम भी एक ज्ञापन देकर महाराणा प्रताप कॉलोनी में पीने के पानी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है। गाडिया लुहार परिवारों का कहना है कि पट्‌टे दिए पर पानी नहीं है तो प्रताप कॉलोनी किस काम की है यहां कैसे रह सकते है।

मालपुरा.4 पीने के पानी की व्यवस्था नहीं करने से गरीब परिवारों का कॉलोनी में रहना हो रहा है दूभर

पेयजल का जुगाड़ करना सबसे बड़ी समस्या

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में गाडिया लुहार समाज के परिवार बृजलालनगर रोड के दोनों तरफ गाडियों का बसेरा बना कर रह है तथा अपना पुस्तैनी धंधा कर जीवन यापन कर रहें है। यहां इनके लिए पानी का इंतजाम तहसीलदार निवास, डीएसपी निवास सहित कृषि मंडी व सहायक निदेशक कृषि विभाग के नल कनेक्सनों हो रहा है। इन्हें सरकार की पुनर्वास योजना अंतर्गत सरदपुरा रोड पर बसाने के लिए कॉलोनी स्थापित की गई। सरकार अनुदान से मकान निर्माण में सहयोग मिला लेकिन पीने का पानी अब इनके सामने मुख्य समस्या है। अधिकारियों की योजना है कि इनकी कॉलोनी में बसने पर सडक का किनारा खाली हो जाएगा।

जल्दी सदरपुरा रोड पर बनाई गई गाडिया लुहारों की प्रताप कॉलोनी में पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। शीघ्र ही पंचायत समिति के आर्थिक सहयोग से पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसमें करीब तीन चार लाख का खर्चा होगा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। -शंकर लाल सैनी, एसडीएम

खबरें और भी हैं...