- Hindi News
- National
- पानी बिजली व फसली ऋण के अभाव में परेशान लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सुनाई व्यथा
पानी-बिजली व फसली ऋण के अभाव में परेशान लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सुनाई व्यथा
मालपुरा। कांग्रेस मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पानी, बिजली व फसली ऋण नहीं मिलने से परेशान ग्राम वासियों ने गांवों में पहंुचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी को अपनी पीडा सुनाई। लोगों ने बताया कि अधिकारी नहीं सुन रहे है जनप्रतनििध ध्यान नहीं दे रहें है तथा किसान व ग्रामवासी परेशान है । गांवों में पशुओं के लिए क्या आमजन के लिए भी पीने का पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं है। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को गला भिगोना मुश्किल हो रहा है। पानी के अभाव में मवेशी भटक रहें है। बार बार शिकायते करने के बावजूद हेंडपंप तक नहीं सुधारे जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि गांवों में हाल बेहाल है लोग आवश्यक सुविधाओं के लिए भी तरस रहे है। प्रदेश की जनविराधी सरकार सत्ता के नशे में चूर है । उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के संबंध में लोग समय आने पर जवाब देने के मूड में है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने शनिवार को मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जन समस्याएं सुनी। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया है कि रामबिलास चोधरी शनिवार को सुबह ग्राम अंबापुरा पंहुचे जहां जनसंपर्क कर अभाव अभियोग सुने वे गोलीपुरा व टोरडी तथा बन का खेडा भी पंहुचे जहां लोगों ने अपनी पीडा सुनाई । जिलाध्यक्ष ने मोर गांव व सूरजपुरा तथा कूकड में कार्यकर्ताओं व नागरिकों से संपर्क कर उनके हालचाल पूंछे। इस अवसर पर गोपालसिंह देशबंधु, धनरूप शर्मा, कन्हैयालाल सैनी चांदसेन सहित देवकीनंदन पालीवाल, इस्हाक नकवी, जितेंद्र जैन सहित अन्य लोग साथ रहे।
मालपुरा. कांग्रेेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने गांवों में जाकर लोगों के अभाव अभियोग सुने। अधिकत लोगों के पानी की समस्या उठाई।