पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनमानी पर पालिकाध्यक्ष ने ईओ को थमाया नोटिस

मनमानी पर पालिकाध्यक्ष ने ईओ को थमाया नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा। नगर पालिकाध्यक्ष सपना टेमाणी ने ईओ मनोज कुमार को एक नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है अन्यथा ईओ की मनमानी व नियमविरुद्ध कार्य करने का मामला राज्य सरकार के समक्ष कार्रवाई के लिए प्रेषित किए जाने की चेतावनी दी गई है।पालिकाध्यक्ष द्वारा पत्र क्रमांक 154 दिनांक 13 अप्रेल18 को जारी ईओ के नाम नोटसि में कहा गया है कि अंबेडकर भवन व शमशान विकास कार्य सहित सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के कार्यादेश बगैर सक्षम स्वीकृति लिए बगैर स्थान संबंधी सहमति प्राप्त किए या बोर्ड अथवा अध्यक्ष की जानकारी में लाए बगैर ही कार्यआदेश जारी कर दिए गए जो आरटीपीपी के अंतर्गत प्रोकूमेंट अनुबंधों का उलंघन है।

डेढ करोड़ के निर्माण कार्यों के कार्यआदेश जारी करने से गहराया विवाद
स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय

पालिकाध्यक्ष की ओर से जारी ईओ के नाम नोटिस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। उधर पालिका ईओ मनोज कुमार मीणा का कहना है कि मुझे इस तरह का कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है ना ही नोटिस संबंधी कोई जानकारी मिली है। मीणा ने कहा कि मालपुरा में स्वीकृत पचास लाख का अंबेडकर भवन व साढ लाख के दो सामुदायिक शौचालयों सहित करीब पच्चीस लाख से तीन शमशानों का विकास कार्य समयानुसार कराना आवश्यक था। इसके कार्यआदेश जारी करने से पूर्व एंपावर्ड कमेटी से नियमानुसार विधिवत स्वीकृति ली गई है। क्यों कि पालिकाध्यक्ष ने आज तक कोई पत्रावाली वापस नहीं भेजी है। अब तक करीब तीस चालीस पत्रावालियां अपने पास रख रखी है पत्रालियां मंगा कर रख ली जाती है रिसिवड नहीं दी जाती जिससे पालिका में काम काज बािधत होते है। ऐसी स्थिति को देखते हुए तथा राज्य सरकार की महत्वर्पूण योजनाओं को समय पर क्रियांवित करने के उद्देश्य से सभी कार्य एंपावर्ड कमेटी के माध्यम से स्वीकृत कराए जाकर ठेकेदारों को कार्यआदेश जारी किए गए है। उधर पालिकाध्यक्ष ने नियमविरुद्ध कार्यआदेश जारी करने की जानकारी दी है।

देवली. बैठक में चर्चा करते जनप्रतिनिधि।

देवली में पेयजल का मुद्दा छाया रहा

देवली। पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को प्रधान शकुंतला वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेयजल का मुद्दा छाया रहा। सभागार में आयोजित बैठक में पेयजल के मुद्दे पर बीजवाड़ सरपंच पदम जैन ने डाबर कला, बीजवाड़ पेयजल योजना की प्रगति की जानकारी मांगी। इस पर सहायक अभियंता ने बताया कि मई माह में बीसलपुर बांध का पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा। (देखें पेज 19)

खबरें और भी हैं...