टोडा में अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण आज
टोडा में अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण आज
टोडारायसिंह। कस्बे में नगर पालिका मंडल टोडारायसिंह की ओर से 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे रोडवेज बस स्टैंड कृषि मंडी के सामने गोल सर्किल पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की सवा पांच मीटर ऊंची मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। वहीं एसबीआई बैंक के सामने अम्बेडकर भवन, नए बस स्टैंड पर शुलभ कॉम्प्लेक्स, पंचायत समिति के पास शुलभ कॉम्प्लेक्स, खटीक समाज व हरिजन समाज के श्मशानों की चारदीवारी का शिलान्यास किया जाएगा। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक होंगे व अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन करेंगे।
मॉडल स्कूल में अंबेडकर जंयती मनाई
टोडारायसिंह। कस्बे के राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में डॉ.भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक पुरुषोत्तम शर्मा थे। अध्यक्षता कर रहे स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर ने संविधान के निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों को प्रोजेक्टर पर अंबेडकर की जीवनी दिखाई गई। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दुर्गाप्रसाद गौड़, शिवराज कुर्मी, उमाकांत शर्मा, सुनील भारत, आशीष विजयवर्गीय व स्कूल स्टाफ के हरिशंकर मीणा व्याख्याता, अनिता गुर्जर, रामबिलास, भवानी शंकर, राजेन्द्र चावला, दिलीप सिंह, रामधन बैरवा, चंद्रमोहन शर्मा, बीना चौधरी, कैलाश चंद जाट, रेखा यादव, अशोक सैनी, सुरेश मीणा, सीता नागर, पुरुषोत्म गौड़, राकेश गुर्जर, प्रिया, नारायण सहित छात्र-छात्राए उपस्थित थे।
हरि के रंग में रंगा गुलगंाव, धार्मिक आस्था का उमड़ा सैलाब
लाम्बाहरिसिंह|कस्बे के ग्राम गुलगांव गांव में महिलाओं ने एकादशी के उद्यापन को लेकर लगभग 36 जोडों ने कलश यात्राका आयोजन किया गया। जो गांव के ठाकूरजी मंदिर से रवाना होकर नगर परिक्रमा करते हुए ठाकूरजी मंदिर पंहुची। जहां पर आचार्य भगवतीप्रसाद शर्मा सरवर वालो ने हवन मण्डप में वििध विधान से कलशों का शुद्धीकरण कर मण्डप शाला में विराजित कर तीन दर्जनों हवन कुण्डों में अग्रि प्रज्जवलित कर यजमानो ने अग्रि में 1008 आहुतिया दी।
धर्मशाला में किया 92 यूनिट रक्तदान
टोंक। डॉ.भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बैरवा धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें बैरवा जागृति युवा महासभा से जुड़े पदाधिकारियों व समाज के युवाओं ने उत्साह दिखाते हुए 92 यूनिट रक्तदान किया। जय भीम नि:शुल्क कोचिंग सेंटर व डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के संयुक्त तत्वाधान में लगाए गए इस रक्तदान शिविर में पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेस यूथ प्रदेश सचिव पवन खरेडा समेत विनोद बैरवा, प्रह्लाद बैरवा, रामलाल बैरवा, डॉ.प्रमोद जोनवाल, देशराज बैरवा, राकेश मालपुरा, राजेश पचोरिया, हरेंद्रसिंह, हरिप्रकाश बैरवा, मनमोहन, प्रदीप बैरवा, जितेंद्र बैरवा आदि मौजूद थे।