पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अखाडो़ं के कलाकरों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

अखाडो़ं के कलाकरों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजमहल|श्री सैन महाराज जयन्ति राजमहल के समाज के मन्दिर में जयंति हर्षोल्लास से मनाई गई। जिसके अन्तर्गत कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

जिसमें शुक्रवार को मुख्य बाजार से सैन जी महाराज की शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। सैन समाज ने सैन मन्दिर के सामने छतरी पर कलश चढाया गया। बनास नदी से शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा को बैण्ड-बाजों के साथ नाचते गाते ग्राम के मुख्य बाजार से होते हुए सैन समाज मन्दिर लाया गया। जहां सरवाड से आये हनुमान अखाडा के सदस्यों ने कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए जिन्हें देखकर लोगों ने तालिया बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्घन किया। जयन्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आस-पास की कई जगहों से समाज के लोग एकत्रित हुए। सैन जयन्ति के अवसर पर सैन समाज मन्दिर को रोशनी से सजाया गया।

बनेठा|उपतहसील मुख्यालय पर सैन समाज के तत्वावधान मे सैन समाज के आराध्य देव श्री सेन महाराज की 718वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।

मालपुरा। सैन जयन्ती समारोह समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान की विशाल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। विशाल कलश व शोभायात्रा के साथ समाज द्वारा आयोजित 718 वां दो दिवसीय श्री सैन जयन्ती महोत्सव संपन्न हुआ। सैन जयन्ती समारोह समिति के अनिल सैन ने बताया कि महोत्सव के तहत 12 अप्रेल को बम्ब तालाब की पाल स्थित सैन समाज मन्दिर में सुन्दरकाण्ड पठन का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...