खरीद केंद्रों पर 27 हजार सरसों व 22 हजार चने की बोरियाें की हुई तुलाई,
टोंक.कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य केंद्र पर खरीदी गई सरसों की बोरियों के लगे ढेर।
कार्यालय संवाददाता | टोंक
जिले में समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए निर्धारित किए गए केंद्रों पर चना व सरसों की आवक निरंतर जारी है। मगर गेहूं के लिए खोले गए पांचों केंद्रों पर किसान अभी गेहूं लेकर नहीं आ रहे हैं। इससे मंडियों में गेहूं की नई फसल की आवक शुरू नहीं हो पाई है।
सरकार ने रबी की प्रमुख फसल सरसों, गेंहू व चना का समर्थन मूल्य घोषित कर इन्हें खरीदने के लिए 2 अप्रैल से टोंक, सोहेला मिर्च मंडी, देवली, दूनी, उनियारा, अलीगढ़, टोडारायसिंह, मालपुरा व निवाई में खरीद केंद्र चालू किए हैं। प्रति किसान की अधिकतम 25 क्विंटल ही कृषि जिंस खरीदी जाएगी। इन खरीद केंद्रों पर 12 अप्रैल तक 27460 सरसों तथा 22289 चने की बोरियों की तुलाई हो चुकी है। सरसों 4000 रुपए प्रति क्विंटल तथा चना 4000 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जा रही है। गेंहू का समर्थन मूल्य 1735 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। गेहूं के लिए टोंक, उनियारा, दूनी, अलीगढ़ व देवली में खरीद केंद्र खोले गए हैं। मगर किसान गेहूं बेचने नहीं आ रहे हैं। इससे केंद्रों पर अभी तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
12 अप्रैल तक खरीद (बोरियों में)
खरीद केंद्र सरसों चना
टोंक 5445 3876
सोहेला मंडी 4045 1307
देवली 5200 2574
दूनी 2355 3023
उनियारा 1804 3797
टोडारायसिंह 3604 2889
मालपुरा 3233 3079
निवाई 1774 1744