पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रुपए मांगने पर पत्नी ने किया इंकार तो पति फंदे पर झूला

रुपए मांगने पर पत्नी ने किया इंकार तो पति फंदे पर झूला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लांबाहरिसिंह. मोरला दरवाजे क्षेत्र में युवक द्वारा फांसी लगाने के बाद मृतक के घर के बाहर जमा लोगों की भीड़ व सूचना पर पहुंची पुलिस।

भास्कर न्यूज | लांबाहरिसिंह

मोरला दरवाजा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान हो फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी प|ी मजदूरी करने गई हुई थी। दोपहर बाद बेटे को खाना खिलाने घर आई तो पति द्वारा आत्महत्या करने का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस जंगला तोड़कर कमरे में पहुंची तथा शव को कुंदे से उतारा। मालपुरा अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार मोरला दरवाजा निवासी मुकुट बिहारी साहू (33) व उसकी प|ी नंदू देवी मजदूरी करते हैं। दोपहर में मजदूरी कर घर लौटने के बाद खाना बनाने के दौरान मुकुट ने नंदू देवी से 500 रुपए मांगे। जिस पर उसने मना कर दिया तथा खाना बनाकर अपने छोटे बेट के साथ फिर से मजदूरी पर चली गई। दोपहर बाद उसका बेटा भूख लगने पर रोने लगा। जिस पर वह उसे लेकर घर आ गई। घर में अंदर आने पर जब कमरे की कुंदी बजाई तो कोई आवाज नहीं आने पर जंगले में से झांककर देखा तो पति मुकुट बिहारी रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। इस पर उसने रोना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से जंगला तोड़कर कमरे में गई तथा शव को फंदे से उतारा। इस बीच मालपुरा डीएसपी हरिशचंद सोमाणी भी मृतक के घर पहुंचे। शव को मालपुरा ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। प|ी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...