पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध बजरी खनन एवं निर्गमन बजरी के भण्डारण पर संयुक्त कार्रवाई के लिए चलेगा अभियान

अवैध बजरी खनन एवं निर्गमन बजरी के भण्डारण पर संयुक्त कार्रवाई के लिए चलेगा अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | टोंक

जिला मजिस्ट्रेट ने माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के तहत सभी उपखण्ड स्तर पर अवैध बजरी खनन व निर्गमन बजरी के भण्डारण के विरूद्ध संयुक्त रूप से अग्रिम आदेशों तक अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए हैं। रोकथाम को लेकर संयुक्तदलों का गठन किया गया हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि माननीय न्यायालय मेेंं दायर एसबी सिविल रिट पीटिशन न. 9458/2016 संजय कुमार गर्ग बनाम राजस्थान राज्य व अन्य में न्यायालय द्वारा पारित आदेश 3मई 2018 के तहत टोंक जिले के प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर अवैध बजरी खनन व निर्गमन बजरी के भंडारण के विरूद्ध संयुक्त रूप से अग्रिम आदेश तक अभियान चलाया जाए । उन्होने संयुक्त दलों का गठन किया हैं। संयुक्त निरीक्षण दल में टोंक उपखण्ड क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी टोंक, उप पुलिस अधीक्षक टोंक, जिला परिवहन अधिकारी टोंक ,रैंजर टोंक, सहायक खनि. अभि.(सतर्कता) टोंक /सहायक खनि. अभियंता टोंक, देवली में उपखण्ड अधिकारी देवली, उप पुलिस अधीक्षक देवली, परिवहन निरीक्षक देवली , रैंजर देवली, सहायक खनि.अभि.(सतर्कता) टोंक ,सहायक खनि. अभियंता टोंक को शामिल किया गया हैं। इसी प्रकार टोडारायसिंह उपखण्ड क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी टोडारायसिंह, उप पुलिस अधीक्षक मालपुरा, परिवहन निरीक्षक टोडारायसिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी टोडारायसिंह सहायक खनि. अभि.(सतर्कता) टोंक, मालपुरा उपखण्ड क्षेत्र के लिए उपखण्ड अधिकारी मालपुरा , उप पुलिस अधीक्षक मालपुरा,जिला परिवहन अधिकारी टोंक,क्षेत्रीय वन अधिकारी मालपुरा, सहायक खनि. अभि.(सतर्कता) टोंक,सहायक खनि. अभियंता टोंक, निवाई उपखण्ड क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी निवाई,उप पुलिस अधीक्षक निवाई, जिला परिवहन अधिकारी टोंक,क्षेत्रीय वन अधिकारी निवाई, सहायक खनि. अभि.(सतर्कता) टोंक एवं सहायक खनि. अभियंता टोंक,उनियारा उपखण्ड़ क्षेत्र में उपखण्ड़ अधिकारी उनियारा , उप पुलिस अधीक्षक उनियारा, जिला परिवहन अधिकारी टोंक, क्षेत्रीय वन अधिकारी उनियारा, सहायक खनि. अभि.(सतर्कता) टोंक एवं सहायक खनि. अभियंता टोंक, एवं पीपलू उपखण्ड़ क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी पीपलू, उप पुलिस अधीक्षक निवाई, जिला परिवहन अधिकारी टोंक, क्षेत्रीय वन अधिकारी निवाई एवं सहायक खनि. अभि.(सतर्कता) टोंक एवं सहायक खनि.अभियंता को संयुक्त दल में शामिल किया गया हैँ।

खबरें और भी हैं...