- Hindi News
- National
- ग्राम पंचायतों में मजदूरी के लिए आज विशेष कैंप, आवेदन प्रपत्र 6 भरना होगा
ग्राम पंचायतों में मजदूरी के लिए आज विशेष कैंप, आवेदन प्रपत्र 6 भरना होगा
ग्राम पंचायतों में मजदूरी के लिए आज विशेष कैंप, आवेदन प्रपत्र 6 भरना होगा
देवली| प्रत्येक व्यक्ति को 40 से 50 दिवस का रोजगार की मांग का आवेदन प्रपत्र 6 भरवाने के लिए 16 मई को ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन रखा गया है। इसके लिए देवली पंचायत समिति से सभी ग्राम पंचायतों में कार्मिकों को लगाया गया है। विकास अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार 16 मई को ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर अटल सेवा केंद्र एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत कार्य की मांग करने वालों से आवेदन प्रपत्र 6 भरवाए जाएंगे। जिनमें कम से कम एक व्यक्ति से 40 से 50 दिवस रोजगार की मांग भरी जाएगी तथा आवेदक को ग्राम पंचायत द्वारा दिनांकित प्राप्ति रसीद देना भी सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य की फोटोग्राफी भी होगी। विशेष कैंप के लिए देवली पंचायत समिति से सभी पंचायतों में कार्मिक लगाए गए हैं जो अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में जाकर प्रपत्र 6 भरवाने का कार्य सफलतापूर्वक करने की सुनिश्चितता करेंगे।
आज से मालपुरा में शुरू होगा शिक्षकों का प्रशिक्षण, जिले के अलावा कोटा से भी आएंगे शिक्षक
टोंक| बच्चों काे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की मंशा से बुधवार को रमसा की ओर से शिक्षकों का पहले बैच का अंतरजिला प्रशिक्षण शुरू होगा। यह 25 मई तक चलेगा। रमसा के कोर्डिनेटर ओमप्रकाश जाट ने बताया कि जिले में इसका आयोजन मालपुरा के सीनियर सेकंडरी स्कूल में बुधवार से शुरू होगा। इसमें कोटा जिले के 240 सेकंड ग्रेड के गणित व विज्ञान के शिक्षक भाग लेंगे। इसी तरह दूसरा बैच 7 जून से 16 जून तक चलेगा। इसमें बूंदी व काेटा जिले के अंग्रेजी व सामाजिक विभान आदि के शिक्षक भाग लेंगे। इसी तरह जिले से भी कोटा व उदयपुर जाएंगे और वहां प्रशिक्षित विशेषज्ञों से शिक्षा में नवाचार कर बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की गुरु सिखेंगे। रमसा के कोर्डिनेटर ओमप्रकाश जाट ने बताया कि यह आयोजन रमसा की ओर से करवाया जाएगा। जिले में भी बुधवार से पहले बैच का शुरू होने वाले प्रशिक्षण की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
ईरान में अमन का संदेश देकर लौटे मुफ्ती आदिल
टोंक| अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार से भाग लेकर लौटे मुफ्ती आदिल ने अमनो-अमान का पैगाम देते हुए इरान में लहराए तिरंगे पर फख्र का इजहार किया। उन्होंने खलीलिया मदरसे में प्रेस से बातचीत में अपने ख्यालात का इजहार करते हुए कहा कि इरान में गत दिनों अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें दुनिया के 50 मुल्कों के आलिमों आदि ने भाग लिया। अमन का पैगाम दिए जाने के लिए आयोजित इस सेमिनार में कई मुल्कों के झंडों के बीच तिरंगा अपनी पूरी आन-बान-शान के साथ लहरा रहा था, जिसे देखकर फख्र महसूस हुआ। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा.. तराना मन मस्तिष्क में गुंजने लगा। उन्होंने ये भी कहा कि अगले वर्ष हिंदुस्तान में इसी प्रकार का अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित होगा। जिसमें आतंकवाद के खिलाफ मानवता का संदेश िदया जाएगा। इस अवसर पर जाकिर सना, पार्षद शकील अहमद आदि मौजूद थे।
बिना आदेशों रोजाना हो रही घंटों बिजली कटौती
बनेठा| उपतहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में इन दिनों गर्मी के दौरान रोजाना बिजली निगम द्वारा की जा रही अघोषित बिजली कटौती के कारण दुकानदारों सहित ग्रामीणों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा बिजली कटौती की जानकारी करने के लिये पावर हाऊस तथा जेईएन को मोबाइल लगाते हैं तो दोनो ही फोन बन्द आते हैं। जिसके कारण लोगो में बिजली निगम के प्रति रोष है। कस्बे में रोजाना 8 से 10 घंटे तक बिजली की कटौती करने से दुकानदार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कई बार बिजली सप्लाई बंद करने से दुकानदार हाथ पर हाथ रख कर बैठे रहते है। फोटो काॅपी, कम्प्यूटर आदि भी शोपीस बने रहते है। इस दौरान काम काज ठप रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब बिजली सप्लाई शुरू की जाती है तो लोगों को ट्रिपिंग और कम वोल्टेज के कारण परेशानी होती है।