छह दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला लड़की का सुराग
मालपुरा| करीब छह दिन पूर्व बहला फुसला कर घर से भगा कर ले जाई गई लड़की का पुलिस को अभितक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि पुलिस अब मोबाइल नेटवर्क को खंगाल रही है। कॉल डिटेल व अन्य आधुनिक तकनीकों के सहारे पुलिस लड़के-लड़की तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। थानाधिकारी धर्मेश दायमा ने बताया है कि तलाशी के लिए गठित किए गए पुलिस के विशेष दल द्वारा लड़के लड़की के सभी सगे सबंधियों व रिश्तेदारों के यहां तलाशी व पूछताछ की है। अन्य संदिग्धो को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक दोनों का सुराग नहीं लगा है।