शहर के सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों से बाइके उठा ले जाने की वारदातों में लगातार हो रही वृद्वी के मद्यनजर मालपुरा थाना पुलिस द्वारा बाइक चोरों की धरपकड़ के चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी धर्मेश दायमा ने बताया कि बीते दिनों कृषि मंडी परिसर में से बाइक चोरी कर ले जाते सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर बाइक चोर की पहचान के बाद लगातार पीछा कर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखे जाने के बाद एक दिन पूर्व न्यायालय परिसर से बाइक चोरी की फिराक में घूम रहा मंडी से बाइक चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने दबौच लिया। थानाधिकारी धर्मेश दायमा ने बताया है कि कृषि मंडी से बाइक चोरी के मामले में चोर गिराह के गणेश वैष्णव पुत्र अमरदास वैष्णव अहेडा थाना बोराडा नामक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में उक्त युवक ने कृषि मंडी से बाइक चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस को इसके अन्य साथी व अन्य चोरी गई बाइके भी मिलने की उम्मीद जताई है। पीड़ित हुसेन ने मोटरसाईिकल चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पकडे गए युवक से मंडी से चोरी गई बाइक बरामद करने की कार्रवाई उसके बताए अनुसार मौके पर जाकर पुलिस द्वारा की जाएगी।