पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शतचंडी महायज्ञ में दुर्गा सप्तशती मंत्रों से दी आहुतियां

शतचंडी महायज्ञ में दुर्गा सप्तशती मंत्रों से दी आहुतियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा| बारादरी रामचरित मानस मंडल के तत्वावधान में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन सुबह देवी देवताओं की नित्य पूजा अर्चना की गई। दोपहर बाद शुरू हुए नो कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ में दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से आहुतियां दी गई। यज्ञाचार्य संतोष कुमार शास्त्री अग्निहोत्री वेद विद्या संस्थान ब्रह्चर्य आश्रम वाराणासी व उनके दस सहयोगी उपाचार्य दीपक झा, रूद्राचार्य ललित कुमार झा, फूलचंद झा, कुंदन झा व श्रवण कुमार तथा चंदन झा सहित अन्य पंडितों द्वारा किए गए मंत्रोच्चार के साथ मुख्य लाभार्थी सीताराम सहित 15 जोडों द्वारा यज्ञ में आहुतियां प्रदान की गई। सायंकाल सामुहिक महाआरती व प्रसादी का वितरण किया गया । यज्ञाचार्य मंडल के बालक दास महाराज ने बताया कि उनके द्वारा किए गए संकल्प का यह बारादरी बालाजी परिसर में 36वां यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने यज्ञ आयोजन को लेकर राजस्थान के करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों के सैकडों गांवों में भ्रमण कर भक्तों को धर्मप्रचार करते हुए यज्ञ आयोजन की अवधारणा को प्रबलता प्रदान की है। उन्होंने इससे पहले भी मालपुरा के चिंताहरण बालाजी परिसर में यज्ञ आयोजित करा नागरिकों को धर्म के प्रति आशक्त किया है।

मालपुरा. बारादरी बालाजी मंदिर में शतचंडी महायज्ञ में दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने दी मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां

खबरें और भी हैं...