पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी का किया स्वागत

एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी का किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक. एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी का स्वागत करते उनके प्रशंसक।

टोंक|एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी ने शनिवार को डिग्गी कल्याण मंदिर पहुंचकर श्रीजी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली, सुख समृद्धि, अमन चैन व आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार टोडारायसिंह-मालपुरा विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। डेंचवास मोड, चौसला, किरावल मोड, डिग्गी नुक्कड, डिग्गी बस स्टेंड, चांदसेन, मालपुरा डेयरी चौराहा, ट्रक स्टेंड, प्रतापपुरा, इंदौली, संवारिया, दतौब, दाताजी, मांदोलाई, पथराज, कुकड़, मोर, सैयद मोहल्ला सहित कई जगहों पर सतवीर चौधरी का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की सोच व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की ही देन है जहां मुझ किसान व ग्रामीण परिवेश के नौजवान को एनएसयूआई में राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर मिला। देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार ने आमजन से जो वादाखिलाफी की है उसका विधानसभा के आम चुनाव में टोडारायसिंह-मालपुरा की जनता कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताकर जवाब देगी।

खबरें और भी हैं...