पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला परिषद के वार्ड चार में पांच करोड़ की सड़कें मंजूर

जिला परिषद के वार्ड चार में पांच करोड़ की सड़कें मंजूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा | राज्य सरकार के राज्य कोष से मालपुरा क्षेत्र में जिला परिषद के वार्ड नंबर चार के गांवों में करीब पांच करोड़ की डामर सड़कें स्वीकृत की गई है। जिला परिषद सदस्य आत्मज्योति गुर्जर ने बताया कि ग्राम झाड़ली से सूरजपुरा तक डामर रोड के लिए 45 लाख 28 हजार, ग्राम सकरामपुरा से झाड़ली सड़क के लिए 30 लाख 19 हजार तथा सिंधोलिया से दडावत सड़क के लिए 30 लाख मंजूर किए गए है।

टोरडी से शेरगढ़ सड़क के लिए 60 लाख 38 हजार, इंदोली से रतनपुरा के लिए 45 लाख 28 हजार व ग्राम टोरडी से तिलांजु तक सड़क के लिए 2 करोड़ 46 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है। जिला परिषद सदस्य आत्मज्योति गुर्जर ने बताया कि ग्राम नगर से सीतापुरा तक सड़क के लिए 42 लाख 66 हजार रुपए की मंजूरी प्रदान की गई है। उक्त स्वीकृत सड़कों के निर्माण का कार्य शीघ्र ही पीडब्लूडी के माध्यम शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...