मालपुरा ग्रामीण। खनन विभाग की और से उपखंड के गुलगांव स्थित एक खान के सन्दर्भ में पट्टा घृत क्षेत्र में खनन पट्टा में रक्षित क्षेत्र की खनन योजना सक्षम अधिकारी से अनुमोदन कराकर प्रस्तुत नहीं करने के चलते सहायक अभियंता ने खनन से सम्बन्धित समस्त गतिविधियों पर रोक लगा दी। मामले के अनुसार लाम्बाहरिसिंह क्षेत्र के पटवार हल्का गुलगांव के समीप क्वार्टज, पेल्सपार, मायका पत्थर की खानें मेसर्स जैन मिनरल्स को दी गई। तत्समय खनिज विभाग की ओर से 4 सितम्बर 2017 को जारी एक आदेश के अनुसार मोडिफाइड माइनिंग प्लान मय प्रोग्रेसिव माईन क्लोजर प्लान आवेदन को अस्वीकार किया गया था। विभाग द्वारा आवेदन को अस्वीकार किए जाने के बाद भी खनिज लीजधारक ने अपने प्रभाव से विभाग की ओर से जारी खान पर लगातार खनन कार्य जारी रखा। विभागीय आदेशों की अवहेलना कर खान में सोमवार को भी खनन कार्य जारी था तथा मौके पर मशीनों व श्रमिकों की सहायता से खनन कार्य किया जा रहा था। वहीं मौके पर भारी मात्रा में अवैध खनन कर निकाले पत्थरों के ढेर लगे हुए थे।
सहायक अभियंता खनिज विभाग टोंक अमीचन्द दुहारिया ने जानकारी चाहने पर कहा कि अवैध खनन होने की जानकारी मिली है तो जांच के लिए दल भेजा जाएगा तथा कार्रवाई की जाएगी।