पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैन समाज ने की जयपुर में आयोजित अधिकार रैली पर चर्चा

सैन समाज ने की जयपुर में आयोजित अधिकार रैली पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैन समाज ने की जयपुर में आयोजित अधिकार रैली पर चर्चा

टोंक | नारायणी माता मंदिर में सैन समाज की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष बृजमोहन सैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें 22 मई को जयपुर में सर्व सैन समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अधिकार रैली में को लेकर चर्चा की गई। जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सैन ने बताया कि रैली में अधिकारों के लिए आवाज उठाई जाएगी। जयपुर से आए दीपक कुमार सैन, राजेन्द्र सैन, बृजबाला सैन, रमन सैन, रमा सैन आदि ने उपस्थित समाज के लोगों को अधिकार रैली में आने के लिए आमंत्रण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर जगदीश सिरोया, वर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन, नाई जाग्रति मंच जिलाध्यक्ष विष्णु सैन, प्रदेश संगठन सचिव संतरा सैन, तहसील अध्यक्ष दानवेन्द्री सैन, संगीता सैन, सीता देवी सैन, टोंक जिला केशकला बोर्ड प्रबंध संस्थान जिलाध्यक्ष सीताराम, सैन उत्थान समिति संरक्षक सीताराम बोरडी, सूरज पराणा, विष्णु सैन, विजय दाखिया, सुरेश पालड़ी, आईटी सोनू सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।

योग प्रशिक्षण शिविर में योगासन आैर प्राणायाम कराया

टोंक | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर सोमवार सुबह शुरू हुआ। केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आयुष मंत्रालय ) के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन सुबह भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जैन नसियां के सचिव सुनील सर्राफ ने दीप प्रज्जवलित कर व फीता काटकर किया। ट्रैनर लालकृष्ण शर्मा ने बताया कि शिविर में लोगों को योग दिवस 2018 के प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन व प्राणायाम कराया गया। इसमें ताडासन, भुजंग आसन सहित कई आसन सिखाए गए।

पुलिस ने दो महिलाओं को ढूंढ निकाला

मालपुरा | पुलिस ने घर से गायब होने वाली एक विवाहिता सहित दो महिलाओं को दस्तयाब किया है। देशमी निवासी गुलाब चंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उसकी विवाहित पुत्री घर से ससुराल के लिए निकली थी लेकिन वहां नहीं पहंुची। पुलिस ने विवाहिता को दस्तयाब किया। विवाहिता ने अपने पुलिस को अपने प्रेमी से विवाह करने की जानकारी दी। मालपुरा के दूदू रोड स्थित सूर्य नगर कॉलोनी निवासी रामजीलाल खटीक ने रिपोर्ट पेश कर 11 मई को पुत्री नाराज होकर घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने तलाशी के दौरान भगवय्या को मालपुरा बस स्टैंड से दस्तियाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारियां

मालपुरा ग्रामीण | उपखंड के ग्राम पंचायत मुख्यालय टोरडी व टोरडी के अंबापुरा गांव में बाल विवाह रोको विशेष अभियान के तहत तालुका विधिक सेवा समिति मालपुरा की ओर से मोबाइल वैन के द्वारा विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के कानूनों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी गई। विधिक जागरूकता शिविर के दौरान रिटेनर अधिवक्ता शिवराज सिंह राणा वह पैरा लीगल वालंटियर पुरुषोत्तम प्रजापत ने ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारियां दी।

स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी

मालपुरा ग्रामीण | केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान परिषद (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा योग के प्रचार प्रसार जनजाग्रति अभियान के तहत मालपुरा के उत्सव प्रांगण में सोमवार को एक माह के लिए योग शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस संबंध में रमाकांत पाठक ने बताया कि ज्योति विद्या पीठ महिला विवि जयपुर के तत्वाधान में 21 मई से 21 जून तक निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शुभारम्भ मुख्य अतिथि रतन लाल विजयवर्गीय ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील खारवाल, त्रिलोक विजय, रमाकान्त पाठक, मनमोहन सैनी, रामसिंह बना, महेश गुप्ता, सुरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने योग के महत्व को जाना व विश्वविद्यालय के दक्ष योग प्रशिक्षक चन्दनसिंह से सान्निध्य में योगाभ्यास किया।

खबरें और भी हैं...