मालपुरा | बारादरी रामचरित मानस मंडल के तत्वावधान में शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन पूजा अर्चना की गई। दोपहर तीन बजे नो कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ में मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां दी गई। यज्ञाचार्य मंडल के बालक दास महाराज ने बताया कि महायज्ञ के मुख्य लाभार्थी सीताराम सहित 15 जोडों द्वारा यज्ञ में आहुतियां प्रदान की गई। सायंकाल सामुहिक महाआरती व प्रसादी का वितरण किया गया।