पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रतवाड़ा के 3 बाड़ों में आग से कड़बी और चारा राख

रतवाड़ा के 3 बाड़ों में आग से कड़बी और चारा राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह. रतवाड़ा में किसानों के बाड़ों में लगी आग से उठती लपटंे।

भास्कर न्यूज | टोडारायसिंह

गोपालपुरा पंचायत के ग्राम रतवाडा में बुधवार को बाडों में अचानक आग लग जाने से गांव में अफतफरी मच गई। आग की लपटे इतनी भीषण थी कि एक-एक कर तीन जनों के बाडों को अपने गिरफ्त में कर लिया। सूचना पाकर पहुंचे तहसीलदार कपिल शर्मा व सरपंच रामराज गुर्जर ने ग्रामीणों व दमकल की मदद से करीब दो घंटे बाद बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार रतवाडा गांव में स्कूल के पास बेजनाथ गुर्जर, रामदेव गुर्जर व शोराज गुर्जर के बाडे में दोपहर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरा तरफरी मच गई। लोग इधर उधर से पानी भर भर कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटे इतनी भीषण थी कि एक के बाद तीन बाडों को घेर लिया। तभी सूचना पाकर आए सरपंच रामराज गुर्जर ने तत्काल दो पानी के टेंकर लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही तहसीलदार व पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे तहसीलदार कपिल शर्मा व पुलिस ने टोंक व मालपुरा से दमकल मंगवाई।

दो दमकलों व पानी के टैंकरों के माध्यम से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जासका है। गनीमत रही समय रहते आग पर काबू पालिया गया वरना आस पास मकानों तक आग पहुंच सकती थी। आग से हुए नुकसान का पटवारी कुलदीप मीणा ने आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की। जिसमें 20 ट्रॉली कडबी, 8 ट्रॉली खाखला जलकर राख होना बताया गया है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो गया। उधर जिला परिषद सदस्य रामचंद्र गुर्जर ने तहसीलदार से पीडित किसानों के नुकसान का ठीक से आंकलन करवा कर उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

टोंक व मालपुरा से दमकल मंगवा कर ग्रामीणों की मदद से लपटों को बुझाया

खबरें और भी हैं...