दस्तावेज जमा कराने पर जोड़ों का होगा पंजीयन
पीपलू |जंवाली के बालाजी मंदिर परिसर में यादव समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक हुई। शिवजीराम यादव ने बताया कि 24 मई को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर क्रय समिति, जोड़ा समिति, चंदा एकत्र समिति का गठन किया गया।
दस्तावेज जमा कराने पर ही जोड़ा पंजीयन किए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। ओमप्रकाश यादव, कैलाश चन्द यादव, जंवाली सरपंच सुरेश यादव, जगदीश यादव, श्योजी, प्रहलाद पटेल, महावीर, प्रभू, यदुवंशी, लक्ष्मीनारायण, गोपाल, कजोड़, भरत, कालू आदि समाज बंधु उपस्थित थे।
जीवन में मां,महात्मा व परमात्मा सर्वोच्च (मालपुरा) जीवन में मां,महात्मा व परमात्मा सर्वोच्च मालपुरा। रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर स्वामी रामदयाल महाराज ने कहा है कि जीवन में मां ,महात्मा व परमात्मा से बढ़कर ओर कोई नहीं है। जिसने मां महात्मा व परमात्मा की सेवा की उसी का जीवन धन्य है।