चार पंचायतों में आज लोक अदालत शिविर
टोंक | जिले के विभिन्न उपखंड क्षेत्र में 1 मई से चल रहे न्याय आपके द्वार राजस्व लोक अदालत अभियान शिविर के तहत गुरुवार को चार ग्राम पंचायतों में शिविर होंगे। कार्यवाहक कलेक्टर लोकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को निवाई उपखंड एवं तहसील क्षेत्र की पंचायत डांगरथल में, उपखंउ क्षेत्र देवली एवं दूनी की पंचायत डाबरकला में, उपखंड एवं तहसील क्षेत्र मालपुरा की पंचायत सोडा में, उपखंड एवं तहसील उनियारा की पंचायत बोसरियां पंचायत में राजस्व शिविर होंगे।