पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों की बैठक में चुनाव तैयारियों पर चर्चा

कांग्रेसियों की बैठक में चुनाव तैयारियों पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसियों की बैठक में चुनाव तैयारियों पर चर्चा

बनेठा | उपतहसील मुख्यालय पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा। ब्लाॅक अध्यक्ष एडवोकेट लईक खान ने सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयार रहने काे कहा। डाॅ. विक्रम सिंह गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है तथा हम सब को एक साथ मिलकर संगठन हित मे काम करना चाहिए। बैठक में कांग्रेस ईकाई अध्यक्ष सुरेश जैन, चेतन शर्मा, दामोदर कुर्मी, रामगोपाल रैगर, कन्हैयालाल मीना, पदम पांड्या, मुकेश जागिंड़, दिनेश देवंदा, केदार लाल गुर्जर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोक अदालत के प्रभावी आयोजन के लिए एडीआर सेंटर में बैठक, एनजेडीजी-सीआईएस सिस्टम पर अपडेट करने के निर्देश

टोंक | तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रभावी आयोजन के एडीआर सेंटर में बैठक हुई। इसमें 14 जुलाई को होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए लेकर प्रभावी रणनीति तैयार की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शुभा मेहता ने लोक अदालत में रखें जाने वाले समस्त प्रकरणों के नोटिसों की तामील विशेष पुलिस इकाई के माध्यम से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को एनजेडीजी एवं सीआईएस सिस्टम पर अपडेट करने के लिए भी निर्देश दिया।

दस दिवसीय वरिष्ठ अध्यापक प्रशिक्षण शुरू

मालपुरा | राउमावि बुधवार को शिक्षा विभागीय वरिष्ठ अध्यापकों का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शाला प्रधान गिरधर सिंह ने सरस्वती के चित्र समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर में कोटा संभाग के 122 वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी सामाजिकव विज्ञान विषय के भाग ले रहें है। दक्ष प्रशिक्षक जयसिंह, मंजीत व राधेश्याम नायक, दीपक कुमार, मदनलाल, भरत गोपाल शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण दौरान मॉडल अनुसार विभिन्न सत्रों में शिक्षा की नवीन वधाओं की जानकारी व नवाचार पूर्ण शिक्षण पर जोर दिया जा रहा है।

दुर्घटना में चार घायलों को 40 हजार रु की सहायता

टोंक | कलेक्टर (सहायता) ने विभिन्न दुर्घटनाओं में तीन घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभान्वित किया हैं। दुर्घटना में घायल नरेन्द्र कुमार, घायल खुशीराम बैरवा बैरवा निवासी देवपुरा पो.अरनियांकेदार एवं घायल पप्पूलाल बैरवा निवसी बिणजारीउनियारा को दुर्घटना में घायल होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रत्येक को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभान्वित किया है। कलेक्टर (सहायता) ने दुर्घटना में घायल हुए प्रीतम जैन को घायल होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभान्वित किया हैं।

खबरें और भी हैं...