पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत समिति मंत्रालयिक कर्मी व ग्राम विकास अधिकारी संघ ने बीडीओ को दिया ज्ञापन

पंचायत समिति मंत्रालयिक कर्मी व ग्राम विकास अधिकारी संघ ने बीडीओ को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा| पंचायती राज कर्मचारी संगठन की मालपुरा शाखा व राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की शाखा की ओर से शुक्रवार को बीडीओ रणवीर सिंह को ज्ञापन देकर मंत्रालयिक कर्मियों ने 18 मई से नरेगा कार्य के बहिष्कार की जानकारी दी है वहीं ग्राम विकास अधिकारी संघ ने 21 मई से तीन दिनों तक सामुहिक अवकाश पर रह का कार्य बंद की चेतावनी दी है। संघ की मालपुरा शाखाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रस्तुत किए गए ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के कार्यक्रम अनुसार सभी ग्राम सेवक उक्त तारीख को सामुहिक अवकाश पर रहेंगे। इसी प्रकार मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में सीएम के नाम बीडीओ को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि मनरेगा संविदा कार्मिकों के समर्थन में तथा पंचायती राज के मंत्रालयिक कर्मचारियों को केडर रिव्यू की मांग सहित अन्य न्याय प्राप्त नहीं होने से क्षुब्ध होकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है । मंत्रालयिक कर्मचारियों के कार्यक्रम अनुसार 21 से 23 तक आमजन को पानी व शर्बत पिलाएंगे व 24 से पंचायत समिति के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। बीडीओ ने सभी को भरोसा दिलाया कि उनके ज्ञापन जल्दी ही उचित स्थान पर उचित कार्रवाई के लिए प्रेषित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...