जलदाय विभाग की मोटर हुई खराब, दोपहर बाद हो सकी जलापूर्ति
पीपलू| कस्बे में पेयजल सप्लाई के लिए लगी जलदाय विभाग की मोटरें शुक्रवार को को खराब हो गई। जिससे प्रभावित हुई जलापूर्ति मोटरों के ठीक होने पर दोपहर बाद सुचारू हो सकी। जलदाय विभाग कनिष्ट अभियंता दीपिका ने बताया कि पम्प हाउस व नदी में लगी मोटरे जल जाने से जलापूर्ति ठप हो गईथी। जिन्हें ठीक करवाते हुए दोपहर में जलापूर्तिसुचारू कर दी गईहै। इधर दोपहर तक पानी नहीं आने से कस्बेवासी पानी के लिए भटकते हुए नजर आए। क्योंकि कस्बे में एक दिन के अंतराल में जलापूर्ति होती है। ऐसे में शुक्रवार को पानी नहीं आने पर उन्हें पीने के पानी की व्यवस्था करने में काफी परेशानी हुई।
दुर्घटना में दो मृतकों के आश्रितों को एक लाख रुपए की सहायता
टोंक| कलेक्टर रामचन्द्र ढ़ेनवाल ने दुर्घटना में दो मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभांवित किया है। कलेक्टर रामचंद्र ढेनवाल ने बताया कि दुर्घटना में टोडारायसिंह तहसील के निमेडा खुर्द पंवालिया निवासी मृतक सावरा बैरवा पुत्र भैरू बैरवा व बावडी क्षेत्र के बालापुरा निवासी स्व.राजाराम पुत्र छोटूलाल जाट के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रत्येक को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभांवित किया है।
पनवाड़ में जेसीबी से पाइप डालने में केबल काटी, इंटरनेट सेवा ठप
देवली| पनवाड़ में पेयजल योजना की लाइन डालने के दौरान जेसीबी से दूरसंचार की लाइन काट देने से वहा सेवाएं सप्ताहभर से ठप्प है।
पनवाड़ के महावीर माली ने बताया कि बीसलपुर ओएयजल योजना की पाइप लाइन इन दिनों आगे ले जाने जे लिए पनवाड़ में जेसीबी से खुदवाई कर डाली गई।इस दौरान संचार के लिए डाली गई लाइनें जगह जगह से काट डालने से सेवाएं ठप्प हो गईं है ।अब दूरसंचार के कर्मचारी केबल ठीक करने में लगे है।
राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार 21 मई से 30 जून के कार्यक्रम किए निर्धारत
टोंक| एडीएम लोकेश कुमार गौत्तम के निर्देश के तहत जिले के विभिन्न उपखंड क्षेत्र में 21 मई से 30 जून 2018 तक राजस्व लोक अदालत अभियान: न्याय आपके द्वार 2018 के कार्यक्रम घोषित किए हैं।
एडीएम गौतम ने बताया कि 21 मई को टोंक तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत छान में, निवाई उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नटवाडा में, उपखंड क्षेत्र देवली एवं दूनी की ग्राम पंचायत बडोली में,उपखंड एवं तहसील टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत मोर में राजस्व शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले शिविरों में आवश्यक रुप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
पंचायत राज सेवा परिषद के तीनों संवर्ग 21 मई से 3 दिन के सामूहिक अवकाश रहेंगे
देवली| राजस्थान पंचायत राज सेवा परिषद के तीनों संवर्गों आरडीएस, पंचायत प्रसार अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी सरकार के साथ करीब 1 वर्ष पूर्व हुए लिखित समझौते पर बनी सहमति के बाद भी समझौते क्रियान्वित नहीं होने से विरोध स्वरूप 21 से 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान पंचायत प्रसार अधिकारी संघ ब्लाक अध्यक्ष कन्हैया लाल पीला एवं राजस्थान ग्राम सेवक संघ ब्लॉक अध्यक्ष शिवबालक शर्मा ने बताया कि संघ से हुए समझोते के 1 वर्ष बाद भी किर्यान्वति राज्य सरकार द्वारा नहीं करने से तीनों संवर्ग में रोष व्याप्त है। इसी के तहत 21 से 23 मई तक तीनों संवर्गों के अधिकारी एवं कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रह कर विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज के अधिकारियों को ज्ञापन देंगे।
रमजान माह के पहले दिन बड़ी तादाद में लोगों ने रोजा रखा
मालपुरा। शुरू हुए माहे रमजान के पहले दिन मालपुरा क्षेत्र में बडी तादाद में लोगों ने पहला रोजा रखा। शुक्रवार सुबह चार बज कर एक मिनट तक सेहरी का समय रहा। शाम को तरावीह की नमाज अदा की गई। रईस अहमद प्राचार्य एमिनेंट ने बताया कि शुक्रवार को पहला रोजा बडी संख्या में लोगों ने रखा तथा दिनभर भीषण गर्मी में भूख प्यास के बावजूद रोजेदारो ने माहे रमजान की शुरूआत की। रामजान के साथ ही मस्जिदों में समयानुसार नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हो गया।
शान व अबुजर ने रखा पहला रोजा
टोंक| रमजान माह के पहले रोजे को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों में उत्साह बना हुआ। बड़े से लेकर बच्चे तक रोजा रख रहे हैं। कई परिवारों में बच्चों ने पहली बार रोजा रखा। पांच बत्ती बावडी चौराहा निवासी शाकिर खां के पुत्र शॉन (7) व जाकिर के पुत्र अबुजर (7) ने भी अपना-अपना पहला रोजा रखा। दिनभर रोजा रखने के बाद शाम को इन बच्चों ने दादा हाजी मोहम्मद अतीक उर्फ दूल्हा खां सहित परिवार के अन्य सदस्यों साथ इफ्तार किया।